प्रयागराज से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया था। वीडियों में कांग्रेस का पार्षद प्रत्याशी बताने वाला यह शख्स अतीक अहमद को भारत रत्न दिए जाने की मांग करते हए देखा जा सकता था। इस शख्स को अब अरेस्ट कर लिया गया है साथ ही कांग्रेस ने 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है।
वीडियो में खुद को प्रयागराज में कांग्रेस का पार्षद प्रत्याशी बताने वाला यह शख्स कहता नज़र आ रहा है, कि जब मुलायम सिंह को पद्मविभूषण दिया गया तो अतीक अहमद का सम्मान क्यों नहीं? अतीक को भारतरत्न देना चाहिए।
महाशय का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियों में महाशय तिरंगे को सलामी ठोंकते हुए ये कहते दिखाई दे रहे हैं, कि देश का झंडा अमर रहे अतीक भाई अमर रहें, अशरफ़ अमर रहें। इसके बाद ये शख्स नमाज़ पढ़ता है और कहता है अतीक अहमद तुम अमर हो तुम्हें मैं भारत रत्न दिलाउंगा, तुम्हें मैं सम्मान दिलाउंगा, शहीद का दर्जा दिलाउंगा। https://twitter.com/NindaTurtles/status/1648650551469514752?s=20
यही नहीं वह अतीक को शहीद का दर्ज़ा दिए जाने की मांग भी करता दिखाई दे रहा है। साथ ही वह अतीक की हत्या के लिए CM योगी के इस्तीफे की मांग भी करता दिख रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।
गौरतलब है कि अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ दोनों पुलिस हिरासत में थे और मीडिया से बात कर रहे थे। वहीं तीनों हत्यारों ने कैमरे के सामने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस दोनों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाई थी आई, इसी दौरान तीन लोगों ने अशरफ और अतीक को शूट कर दिया था। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।