नई दिल्ली के उत्तरप्रदेश भवन में तमिल अभिनेत्री के यौन शोषण का हाई प्रोफ़ाइल मामले में MP का कनेक्शन भी सामने आया है। नई दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आरोपी राजवर्धन परमार को उज्जैन से गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे उज्जैन से लेकर दिल्ली ले गई है।

यह हाई प्रोफ़ाइल मामला 27 मई को सामने आया था। जब एक एक्ट्रेस-मॉडल ने 27 मई को दिल्ली में महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज़ कराया था। मॉडल के मुताबिक राजवर्धन ने उसे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी से मिलवाने का झांसा दिया था।

मॉडल ने पुलिस को बताया कि दोनों मंत्रियों से मीटिंग कराने के लिए 26 मई को उसे यूपी भवन ले जाया गया था। भवन के कमरा नंबर-122 में यौन शोषण का प्रयास किया था। मॉडल के मुताबिक़ राजवर्धन सिंह परमार खुद को BJP नेता और राजनाथ सिंह को अपना रिश्तेदार बताता है।