कन्नड़ फिल्म एक्टर चेतन कुमार एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। चेतन कुमार को हिंदू धर्म पर विवादित ट्वीट करने के चलते बेंगलुरू पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बजरंग दल के एक नेता की शिकायत पर की है।
दरअसल चेतन कुमार ने सोमवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर हिंदू धर्म को लेकर विवादित ट्वीट किया था। चेतन ने अपने ट्वीट में कुछ बिंदुओं के आधार पर हिंदुत्व को झूठ पर टिका हुआ होने का दावा किया था।
इस ट्वीट पर बजरंग दल के एक नेता ने चेतन कुमार पर शिकायत दर्ज कराइ है। अब हिंदू धर्म के खिलाफ इन विवादित बोल के चलते कन्नड़ फिल्म एक्टर चेतन कुमार को मंगलवार को बेंगलुरू के शेषाद्रीपुरम पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।