देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7, 178 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही अब देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 65,683 पहुंच गई है। इससे पहले चार दिन से 10 हजार से ज्यादा मामले रोज मिल रहे थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में संक्रमण दर 9.16 फीसदी दर्ज की गई। इसके अलावा 16 संक्रमितों की मौत हुई है।

देशभर में इस दौरान कोरोना के 78,342 टेस्ट किए गए, जिसमें पॉजिटिविटी रेट 9.16 रिकॉर्ड की गई। पिछले 24 घंटे में 9011 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.67 प्रतिशत है। इसी अवधि में 78342 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 208 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.66 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।