आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा बड़े विवाद में फंसते नज़र आ रहे हैं। एक बच्चे को किस करने का वीडियो वायरल होने पर उनका जमकर विरोध हो रहा है। हालांकि मामले के तूल पकड़ने पर दलाई लामा ने सोमवार को माफी मांग ली है।
दलाई लामा की ओर से जारी आधिकारिक एक बयान में कहा गया कि अगर उनके शब्दों से बच्चे या उसके परिवार की भावनाएं आहत हुई हैं तो वो माफी मांगते हैं। इसके लिए वे दुनियाभर में अपने सभी समर्थकों से माफी मांगते हैं।
बयान में यह भी लिखा गया कि- दलाई लामा अक्सर मासूम और मजाकिया अंदाज में लोगों से शरारत करते हैं। ऐसे कई वीडियो भी सामने भी हैं। हालांकि इस घटना पर वो माफी मांगते हैं।
हालाँकि वायरल वीडियो कब का है यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वीडियो वायरल होने पर तीखी प्रतिक्रिया भी आ रही है। इस घटनाक्रम को अध्यात्मिक गुरु का घिनौना व्यवहार बताया जा रहा है। एक यूजर ने तो दलाई लामा पर केस दर्ज़ किये जाने की मांग की है।
बता दें कि दलाई लामा का एक वीडियो वायरल है। इसमें एक बच्चा धर्मगुरु से आशीर्वाद लेने पहुँचता है। वीडियो में दलाई लामा उस बच्चे को होठों पर किस करते नज़र आते हैं। इसके बाद अपनी जीभ बाहर निकाल दलाई लामा बच्चे से पूछते नज़र आते हैं की क्या तुम इस जीभ को चूम सकते हो?