उत्तराखंड के देहरादून जॉली ग्रैंड हवाई अड्डे का नाम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा। इस संबंध में दून एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी ने इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा था। एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी के सदस्य राजीव तलवार ने दून एयरपोर्ट का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी एयरपोर्ट देहरादून करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने स्वीकार भी कर लिया है।

हरिद्वार निर्वाचन क्षेत्र के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि अटलजी उत्तराखंड राज्य के पिता समान हैं, उनकी स्मृति को जीवित रखने के लिए हवाई अड्डे का नाम अटल बिहारी बाजपेयी हवाई अड्डा रखा जाएगा। देश में इस नाम का कोई दूसरा हवाईअड्डा नहीं है, उनके सम्मान में एम्स ऋषिकेश का नाम रखने का प्रस्ताव भी स्वीकार कर लिया गया।

डॉ निशंक ने कहा कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को इसी उम्मीद में प्रस्ताव भेजा गया है जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।