कर्नाटक चुनाव के नतीजे आए हुए चार दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक सीएम के नाम पर सस्पेंस बरकरार है। कांग्रेस पार्टी का झुकाव पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की तरफ है। पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धारमैया का नाम फाइनल कर लिया है।

सूत्रों के हवाले से ये ख़बर  रही है कि डीके शिवकुमार कांग्रेस द्वारा डिप्टी सीएम पद की पेशकश से बहुत खुश नहीं हैं। ख़बर ये भी है, कि वे डिप्टी CM के पद पर नहीं मान रहे हैं।

इससे पहले यह खबर आई थी कि मुख्यमंत्री के रूप में राहुल गांधी सिद्धारमैया के नाम का ऐलान कर सकते हैं। कांग्रेस के फार्मूले के मुताबिक़ DK  शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाया जायेगा। साथ ही उन्हें बड़े 2 मंत्रालयों और प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भी सौंपा जाएगा। CM पद को लेकर चुनाव नतीजों के बाद से ही लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।

रविवार को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नेता चुनने का अधिकार दिया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने पर्यवेक्षकों से जब विधायकों से वन टू वन की तो सिद्धारमैया के पक्ष में पलड़ा झुका हुआ बताया जा रहा है।