सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी  के आरोपों को लेकर अब केंद्र सरकार ने इसे लेकर अपना जवाब सामने रखा है। एक ट्वीट में, केंद्रीय आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने जैक डोर्सी  के आरोपों को झूठा बताया। चंद्रशेखर ने लिखा, 'यह ट्विटर के इतिहास के उस काले दौर को साफ करने की कोशिश है, जब डोर्सी के कार्यकाल में ट्विटर भारतीय कानूनों का लगातार उल्लंघन कर रहा था।

जैक डोर्सी का कहना है कि भारत में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकार ने कई महत्वपूर्ण ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने का आदेश दिया था। डोर्सी ने दावा किया कि उन पर भारत सरकार का दबाव था और उन्होंने भारत में ट्विटर को बंद करने की धमकी दी थी।

आपको बता दें कि एक यूट्यूब चैनल 'ब्रेकिंग पॉइंट्स' ने ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी का इंटरव्यू लिया। इस दौरान उनसे कई सवाल पूछे गए। इनमें से एक सवाल यह भी था कि क्या कभी किसी सरकार द्वारा उन पर दबाव बनाने की कोशिश की गई?

इसके जवाब में डोरसी ने कहा कि ऐसा कई बार हुआ है और डोरसी ने भारत का उदाहरण दिया। डोर्सी ने कहा, "सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों के घरों पर छापा मारने की बात चल रही थी।" उन्होंने नियमों का पालन नहीं करने पर कार्यालय बंद करने की धमकी भी दी। डोर्सी ने कहा कि यह सब भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हुआ।