राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप नेता मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हाल ही में आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था।

अब दिल्ली एक्साइज पॉलिसी को लेकर मनीष सिसोदिया से पूछताछ करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक टीम तिहाड़ जेल पहुंच गई है। यह पहली बार है जब ED इसे लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ कर रही है। दिल्ली की एक अदालत ने एक्साइज मामले में मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उनकी जमानत पर 10 मार्च को सुनवाई होगी।

 

ED की इस पूछताछ को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सिसोदिया ने स्कूलों का कायाकल्प किया है। सिसोदिया ने गरीबों को शिक्षा दी। मनीष और सत्येंद्र देश के लिए अपनी जान भी दे सकते हैं। केजरीवाल ने आगे कहा, "देश के PM देश को लूटने वालों का साथ दे रहे हैं, आम जनता के लिए काम करने वाला कोई नहीं बचा है। मैं होली पर पूरे दिन देश के लिए दुआ करूंगा... देशवासी भी मेरे साथ हैं, मैं भगवान का ध्यान करूंगा।"।

सूत्रों के हवाले से ये पता चला है, कि ED ने एक्साइज़ मामले में एक और गिरफ्तारी की है। उसने हैदराबाद के शराब कारोबारी अरुण रामचंद्र पिल्लई को हिरासत में लिया है। ED के अधिकारी धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत सिसोदिया का बयान भी दर्ज कर रहे हैं। बता दें कि CBI ने इस मामले में पिछले महीने सिसोदिया को गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।