नमीबिया और साउथ अफ्रीका से लाए गए चीतों को उनके नए भारतीय नाम मिल गए हैं। अब इन चीतों को इन्ही नए नामों से पहचाना जाएगा। इन चीतों का नाम रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर को अपने मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों से इन चीतों के नाम सुझाने और उनके पारंपरिक नाम बताने का आह्वान किया था।
चीतों के नए नामों के लिए ऑनलाइन सजेशन्स आमंत्रित किए गए थे। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से एक ऑनलाइन कॉन्टेस्ट भी आयोजित किया गया था। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा MyGov पोर्टल पर 26 सितंबर से एक ऑनलाइन प्रतियोगिता शुरू की जो 31 अक्टूबर तक चली। जिसमें देशभर से हजारों नाम चीतों के लिए सुझाए गए थे। इसी के आधार पर इन सभी चीतों का नया नामकरण किया गया है। प्रतियोगिता के विजेताओं के नामों की भी घोषणा कर दी गई है।
ये चीतों के नए नाम हैं
आशा अब आशा, ओबान अब पवन, सवाना अब नाभा, सियाया अब ज्वाला, एल्टन अब गौरव, फ्रेडी अब शौर्य, तिब्लिसी को अब धात्री नाम से पहचानी जाएगी. मादा आशा का नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रखा था. https://twitter.com/byadavbjp/status/1648938850192969728?s=20
साउथ अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों में फिंडा (मादा) को दक्ष, मापेसू को निर्वा, फिंडा (व्यस्क-1) को वायु, फिंडा(व्यस्क-2) को अग्नि, तस्वालू (मादा) को गामिनी, तस्वालू (व्यस्क नर) को तेजस, तस्वालू (उप व्यस्क मादा) को वीरा, तस्वालू(उप व्यस्क नर) को सूरज, वाटरबर्ग जीवमंडल (व्यवस्क मादा) को धीरा तो वाटरबर्ग जीवमंडल (व्यवस्क नर) को उदय व वाटरबर्ग बायोस्फीयर व्यस्क (नर-2) को प्रभाष, वाटरबर्ग बायोस्फीयर व्यस्क (नर-3) को पावक नाम दिया गया है.
नामीबिया से लाई गई मादा चीतों साशा को आशा, ओबान अब पवन, सवाना अब नाभा, सियाया अब ज्वाला, एल्टन अब गौरव, फ्रेडी अब शौर्य, तिब्लिसी को अब धात्री के नाम से जाना जाएगा। मादा चीता आशा का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखा था।
दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों में फिंदा (मादा) को दक्ष, मापेसु निर्वा, फिंडा (वयस्क-1) वायु, फिंदा (वयस्क-2) अग्नि, तस्वालू (मादा) गामिनी, तस्वालू (उप वयस्क मादा) को वीरा, तेजस (वयस्क नर) को सूरज, वॉटरबर्ग जडीवमंडल (वयस्क मादा) को धीरा, वाटरबर्ग जीवमंडल (वयस्क नर) को उदय और वॉटरबर्ग बायोस्फीयर एडल्ट (नर-2) प्रभाष, वाटरबर्ग बायोस्फीयर एडल्ट (पुरुष-3) पावक नाम दिया गया है।
केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में तेंदुए के नाम पर प्रतियोगिता के सुझाव की जानकारी दी।
उन्होंने लिखा है, चीतों का नाम! 25 सितंबर 2022 को पीएम श्री @नरेंद्र मोदी जी ने अपने #मनकीबात संबोधन के दौरान लोगों से नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों के लिए नाम सुझाने को कहा। ऐसे में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अपने चीतों और विजेताओं के नाम साझा करते हुए खुशी हो रही है।