पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान ममता बनर्जी को कमर और पैर में चोट आई है। ममता बनर्जी को एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं।

ममता बनर्जी पंचायत चुनाव को देखते हुए जलपाईगुड़ी में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद बागडोगरा हवाई अड्डे जा रही थीं। इस दौरान ख़राब मौसम के  कारण हेलिकॉप्टर को सिलीगुड़ी के पास सेवोक एयरबेस पर आपात स्थिति में उतारा गया।

अधिकारियों के मुताबिक़ तेज बारिश के कारण पायलट ने आपात स्थिति में हेलिकॉप्टर उतरने का फैसला किया। हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान ममता चोटिल हो गईं।