नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के डिपार्चर सेक्शन में बुधवार रात भीषण आग लग गई। इसी दौरान आग की लपटें उठती नजर आईं। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई और वह मौके पर पहुंची। इसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
जानकारी के मुताबिक, आग डिपार्चर सेक्शन में चेक-इन काउंटर के पास लगी। इसके बाद सेक्शन 3 को रवानगी के लिए बंद कर दिया गया। आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन सही कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। इसके लिए टीम जांच कर रही है। इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।