देश के किसी केंद्रीय मंत्री के घर विवाह हो तो जलवा और जलसा दिखना स्वभाविक ही है लेकिन वित्तमंत्री निर्मला सीतासरण की बेटी का विवाह कुछ अलग ही रहा। अब इस अनूठे विवाह की तस्वीरें वायरल हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी की गुरुवार (8 जून) को शादी थी। शादी बेंगलुरु स्थित घर में ही संपन्न हुई। शादी समारोह की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें देखा जा सकता है कि घर में ही सादा समारोह में यह शादी हुई।
यह विवाह परिवार के कुछ लोगों और दोस्तों की मौजूदगी में सम्पान हुआ। बड़ी बात यह है कि शादी समारोह में राजनीतिक हस्तियां नहीं दिखीं। जबकि ऐसा काम ही दिखाई देता है कि केंद्रीय मंत्री के घर विवाह में कोई राजनीतिक हस्ती न दिखे।
वित्तमंत्री की बेटी की शादी ब्राह्मण परंपरा के अनुसार और उडुपी अदामारू मठ के संतों के आशीर्वाद के साथ संपन्न हुई। परकला वांगमयी के पति का नाम प्रतीक है। बताया जा रहा है कि प्रतीक पीएमओ में अधिकारी हैं।