कश्मीर के मार्तण्ड सूर्य मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि मंदिर में ईद के मौके पर पटाखे फोड़े गए है। वीडियो को लेकर अभी आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
वायरल वीडियो में लड़कों को मंदिर में कूदते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान कुछ लड़कों को पटाखे फोड़ते हुए भी देखा जा सकता है। इनमें से एक लड़का सफेद कपड़ों में नजर आ रहा है। उनके सिर पर टोपी भी देखी जा सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर नाराज़गी जताई जा रही है। https://twitter.com/Incognito_qfs/status/1649758795793399811?s=20
आपको बता दें कि मार्तंड सूर्य मंदिर देश के गिने-चुने सूर्य मंदिरों में से एक है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा मंदिर को संरक्षित स्मारक घोषित किया गया है। इतना ही नहीं पुरातत्व विभाग ने भी इस मंदिर में हिंदुओं की पूजा पर आपत्ति जताई है। उधर, ईद पर पटाखे फोड़ने की घटना के बाद ASI ने अभी तक किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।