पुलवामा हमले पर सवाल उठाकर सुर्ख़ियों में आये पूर्व राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक को शनिवार को हिरासत में लिए जाने की खबर है। हालांकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि सेक्टर-12 के पार्क में एक कार्यक्रम बिना परमिशन चल रहा था। इसे रुकवाया गया, तो सत्यपाल मलिक वहां से चले गए थे। लेकिन बाद में वे खुद आरके पुरम थाने पहुंच गए।
डीसीपी साउथ वेस्ट के मुताबिक़ ' सत्यपाल मलिक को न तो हिरासत में लिया गया है, न ही गिरफ्तार किया गया है. वो स्वयं थाने आए हैं. आर. के. पुरम सेक्टर-9 के एक पार्क में कुछ लोग एकत्र हुए थे, जहां प्रदर्शन की इजाजत नहीं है. उन लोगों को पुलिस थाने लेकर आई थी।
इधर गृह मंत्री अमित शाह ने सत्यपाल मलिक से जुड़े सवाल पर कहा कि आपको उनसे ये भी पूछना चाहिए कि उनको ये सारी बातें हमारा साथ छोड़ने के बाद ही क्यों याद आ रही हैं? उन्होंने कहा कि अंतरात्मा उस वक्त क्यों जागृत नहीं होती जब लोग सत्ता में होते हैं। शाह ने सत्यपाल मलिक की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस पर जनता को सोचना चाहिए।