कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निशाने पर चल रहे उद्योगपति गौतम अडानी ने मुंबई में NCP प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की है। गौतम अडानी और एनसीपी अध्यक्ष शरद की मुलाकात सिल्वर ओक बंगले में करीब डेढ़ घंटे तक चली है। इसके बाद महाराष्ट्र की सियासत में चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
हालांकि दोनों के बीच क्या बातवहीत हुई है अभी ये पता नहीं चल सका है। अडानी गुरुवार सुबह सिल्वर ओक स्थित शरद पवार के आवास पर पहुंचे। इसके बाद दोनों के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई। बताय जा रहा है कि मुलाकत के समय कोई और मौजूद नहीं था। https://twitter.com/News1IndiaTweet/status/1649017674301599746?s=20
हाल ही में शरद पवार ने कहा था कि गौतम अडानी मामले में जेपीसी यानी संयुक्त संसदीय समिति की कोई आवश्यकता नहीं है। इसके कुछ दिन बाद शरद पवार ने ये भी कहा था कि अगर विपक्ष जेपीसी की मांग कर रहा है तो सरकार को उस पर ध्यान देना चाहिए।
शरद पवार की बढ़ाने से मुलाक़ात को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि शरद पवार के भतीजे अजित पवार कि भाजपा से नजदीकियां महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। साथ ही NCP सांसद सुप्रिया सुले ने भी यह दावा किया है कि महाराष्ट्र और देश की राजनीति में अगले 15 दिनों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।