माफिया अतीक के अहमद के बेटे असद की कब्र तैयार कर दी गई है। असद के साथ शूटर गुलाम की बॉडी को प्रयागराज में दफनाया जाएगा। असद का शव उसके नाना को सुपुर्द किया जा रहा है। वहीं गुलाम की मां ने उत्तरप्रदेश STF के एक्शन का समर्थन किया है।
शूटर गुलाम की मां खुशनुदा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर तुमने किसी को मारकर गलत किया और जब तुम्हारे साथ हुआ तो हम उसको गलत कैसे कहें? खुशनुदा ने यह भी कहा कि जितने भी गंदा काम करने वाले हैं, वह जिंदगीभर याद रखेंगे। हमारे हिसाब से UP-STF ने गलत नहीं किया। https://twitter.com/kisansatta1/status/1646790000724553730?s=20
गुलाम की मां खुशनुदा का कहना था कि हमने तो गुलाम को सिखाया था कि कभी स्कूल से एक पेंसिल भी लेकर मत लाना। ना जाने गुलाम को किसने बहकाया। खुशनुदा ने गुलाम के शव को लेने से भी इंकार कर दिया। नहीं लूंगी। खुशनुदा का कहना था कि उसकी पत्नी का उन पर हक है, मैं उसको मना नहीं कर सकती।
गौरतलब है कि असद और मोहम्मद गुलाम गुरुवार को मोटरसाइकिल से जा रहे थे। पुलिस और यूपी STF की टीम ने दोनों को रोकने का प्रयास किया। इसी बीच असद और मोहम्मद गुलाम ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से करीब 40 राउंड फायरिंग हुई जिसमे असद और गुलाम मारे गए थे।