केंद्र सरकार बृजभूषण की गिरफ्तारी के लिए तैयार नहीं है। केंद्र ने 15 जून तक का समय लिया है। कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बृजभूषण की गिरफ्तारी के लिए फिर से धरना दिया जाएगा। यह बात रेसलर्स सोनीपत में शनिवार को खाप पंचायत में बजरंग पूनिया ने कही।

खाप पंचायत में साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया दोनों ही शामिल हुए। खाप प्रतिनिधियों को गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से हुई मीटिंग के बारे में बताते हुए पहलवानों ने हम शुरू से मांग कर रहे हैं कि बृजभूषण को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। वह बाहर रहेगा तो दूसरों पर प्रेशर रहेगा।

वहीं साक्षी मलिक ने कहा कि मैं यह क्लियर कर देती हूं कि हम सब एक हैं। मैं, बजरंग और विनेश हम एक हैं और एक ही रहेंगे। विनेश के ना आने का रीजन है। कुछ इन्क्वायरी चल रही है। साक्षी ने यह भी कहा कि हम एशियन गेम्स तभी खेलेंगे जब ये सारा मुद्दा सुलझेगा।

वहीं इस मामले में अब दंगल गर्ल गीता फोगाट के पर्सनल फिजियोथेरेपिस्ट परमजीत ने बृजभूषण पर नए खुलासे किए हैं। जिसमें दावा किया कि लड़कियों को रात में बृजभूषण की सिक्योरिटी वाली गाड़ियों में बाहर ले जाया जाता था।