सिक्किम की राजधानी गंगटोक में मंगलवार को हिमस्खलन हुआ। जिसमें 6 पर्यटकों की मौत हो गई है और 150 लोगों के बर्फ में फंसे होने की खबर है। मृतकों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। घटना दोपहर करीब 12:20 बजे गंगटोक को नाथुला दर्रे को जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू रोड पर हुई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिस जगह पर हादसा हुआ वहां जाने के लिए पास दिया जाता है। जहां से पास जारी किया जाता है वहां से आगे 13 मील की अनुमति है। कहा जाता है कि यात्री 15 मील तक चले गए थे। सीमा सड़क संगठन के साथ स्थानीय लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

अब तक, वैज्ञानिक यह अनुमान नहीं लगा पाए हैं कि हिमस्खलन कब और कहां होगा। वे बर्फ जमा होने, तापमान और हवा की स्थिति से हिमस्खलन के खतरे का अनुमान लगा सकते हैं। हिमस्खलन नियंत्रण दलों को कुछ स्नो स्कीइंग क्षेत्रों में तैनात किया गया है।