असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती दी है। उन्होंने राहुल को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार के खिलाफ ट्वीट करने को कहा है। दरअसल अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी और शरद पवार के बीच हाल में लंबी बैठक हुई है। हिमंत ने एक कार्यक्रम के दौरान इस मुलाकात का जिक्र किया और कहा कि कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि मैं अदाणी का दोस्त हूँ जबकि मैं उन्हें जानता तक नहीं हूं।

 https://twitter.com/himantabiswa/status/1651214764968640514?s=20

हिमंत ने कहा कि पूर्वोत्तर के लोगों को अदाणी, अंबानी और टाटा तक पहुंचने में कुछ समय लगेगा। हम वहां पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। मगर क्या राहुल गांधी में शरद पवार के खिलाफ ट्वीट करने की हिम्मत है? क्या वह यह पूछ पाएंगे अदाणी के साथ पवार का क्या संबंध है? हाल ही में राहुल गांधी ने अपने एक ट्वीट में हिमंत बिस्वा सरमा, गुलाम नबी आजाद जैसे कुछ पूर्व कांग्रेस नेताओं का नाम अदाणी से जोड़ा था।