कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपना सरकारी घर शनिवार (22 अप्रैल) को खाली कर दिया। सरकारी घर को छोड़ते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैंने सच बोलने की कीमत चुकाई है। मैं सच के लिए हर कीमत चुकाने को तैयार हूं। यह घर मुझे ह‍िंदुस्‍तान की जनता ने द‍िया था। मैं उनका धन्‍यवाद करता हूं। 

राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने मोदी सरनेम मानहानि मामले में दोषी पाते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। जिसके अगले ही दिन उनकी सांसद की सदस्यता रद्द हो गई और उसके बाद उन्हें बंगला खाली कर देने का नोटिस दिया गया था । राहुल ने तभी कहा था कि वो घर खाली कर देंगे। https://twitter.com/INCIndia/status/1649737464918179841?s=20

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अब अपना सरकारी आवास खाली कर अपनी मां सोनिया गांधी के घर पहुंचे हैं। फिलहाल वो यहीं रहेंगे। राहुल गांधी पहली बार 2004 में अमेठी से लोकसभा का चुनाव जीते थे। तभी उन्हें 12 तुगलक लेन स्थित यह बंगला मिला था। तब से वो यहीं रह रहे थे। जिसे उन्होंने खाली कर दिया है।

राहुल के पास अपना घर नहीं

कुछ दिनों पहले ही राहुल गांधी ने कहा था कि उनके पास एक भी घर नहीं है। इसके कुछ जब छोटे थे तो इंदिरा गांधी के बंगले में रहे, बड़े हुए तो राजीव गांधी के, फिर सोनिया गांधी के घर में रहे। बाद में जब सांसद बने तो उन्हें भी सरकारी आवास मिल गया।