चंद्रयान-3 के लॉन्च के पहले इसरो वैज्ञानिकों की एक टीम पूजा अर्चना करने के लिए तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर पहुंची है। चंद्रयान 3 के लॉन्च से पहले टीम इसरो ने तिरुपति मंदिर में किए भगवान वेंकटचलपति के दर्शन किए।

आपको बता दें, कि भारत के तीसरे चंद्र अन्वेषण मिशन #Chandrayaan3 की उलटी गिनती आज से शुरू हो रही है। 26 घंटे की उल्टी गिनती दोपहर 1:05 बजे से शुरू हो गई है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (#ISRO) कल दोपहर 2:35 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, #श्रीहरिकोटा से LVM3 रॉकेट द्वारा चंद्रयान-3 लॉन्च करेगा।चंद्रयान 3 मिशन ग्लोबल स्पेस रेस में भारत की धमक को मजबूती देगा।

चंद्रयान 24-25 अगस्त को चांद पर उतरेगा। अगले 14 दिन रोवर लैंडर के चारों ओर 360 डिग्री में घूमेगा और कई परीक्षण करेगा।  रोवर के चलने से पहिए के जो निशान चंद्रमा की सतह पर बनेंगे, उनकी तस्वीर भी लैंडर भेजेगा।