छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों के हमले 10 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए हैं नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर उस गाड़ी को उड़ा दिया, जिसमें जवान सवार थे। अब हमले के बाद का वीडियो सामने आया है जिससे धमाके की भयावहता का अंदाज़ लगाया जा सकता है।
नक्सलियों ने सड़क के बीचोबीच लैंडमाइन बिछाई हुई थी। जवानों का वाहन जैसे ही इस स्थान पर पहुंचा तो बलास्ट हो गया। यह आईईडी धमाका इतना जबरदस्त था कि रोड पर कई फुट गहरा गड्ढा हो गया है और जवानों के वाहन के परखच्चे उड़ गए। https://youtube.com/shorts/YvBGNrGoTlc?feature=share
हमला दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में अरनपुर-समेली के बीच हुआ। वाहन में सवार जवानों की टीम बारिश में फंसे सुरक्षा बलों को रेस्क्यू करने जा रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट में पुलिसकर्मियों का वाहन उड़ा दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 50 किलो विस्फोटक से ब्लास्ट किया गया है।