प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय केरल दौरे पर कोच्चि पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने सोमवार को कोच्चि में रोड शो किया और मंगलवार को केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जानकारी के मुताबिक पीएम इसी बीच वाटर मेट्रो की भी शुरुआत करेंगे।

कोच्चि में सोमवार को लोगों ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया और उन पर फूलों की वर्षा की। इस बीच प्रधानमंत्री ने राज्य की पिछली सरकारों पर हमला बोला और युवाओं को संबोधित किया. सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट पर हमला करते हुए, पीएम मोदी ने राज्य की दो मौजूदा विचारधाराओं को हराने की बात कही।

मंगलवार को पीएम मोदी केरल को पहली वंदे भारत ट्रेन गिफ्ट की और यह पहली बार तिरुवनंतपुरम और कासरगोड के बीच चलेगी। 16 कोच वाली यह ट्रेन तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, पठानमथिट्टा, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड सहित 11 जिलों को कवर करेगी। पीएम मोदी ने सुबह 10.30 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया। पीएम मोदी तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में 3200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। https://twitter.com/RailMinIndia/status/1650752076111298563?s=20

इसके अलावा पीएम मोदी शाम 4 बजे नमो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च जाएंगे। दादरा नगर हवेली सिलवासा में शाम 4.30 बजे से शाम 6.10 बजे 4850 करोड़ की विकास परियोजना का शिलान्यास और फिर रोड शो होगा। पीएम शाम 6.30 बजे दमन में समुद्री तट का भी उद्घाटन करेंगे।

तिरुवनंतपुरम और कासरगोड के बीच चलने वाली वाटर मेट्रो का भी उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे।यह ट्रेन 14 रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। बता दें कि 18 अप्रैल को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केरल में पहली वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी केरल यात्रा के दौरान चर्च के पादरियों से भी मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ईसाइयों को रिझाने की कोशिश कर रही है। इस बीच, प्रधानमंत्री ने थेवरा में सेक्रेड हार्ट कॉलेज में एक बड़े युवा सम्मेलन को भी संबोधित किया। उन्होंने दो मुख्य दलों, सत्तारूढ़ माकपा और विपक्षी कांग्रेस का भी घेराव किया।