दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले की आंच अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुँच गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई ने केजरीवाल को 16 अप्रैल सुबह 11 बजे बुलाया है।
जानकारी सामने आ रही है कि केजरीवाल से भी दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले को लेकर सवाल जवाब करेगी। शराब घोटाले मामले में ही दिल्ली के पूर्व डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया अभी जेल में हैं।
आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सीबीआई के समन को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'अत्याचार का अंत जरूर होगा। अरविंद केजरीवाल को CBI द्वारा समन किये जाने के मामले में शाम 6 बजे प्रेसवार्ता करूंगा।