झारखंड की राजधानी रांची स्थित यश मॉडलिंग कंपनी के मालिक तनवीर अख्तर खान पर लव जिहाद का आरोप लगा है। यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि मॉडलिंग की ट्रेनिंग के लिए उसकी कम्पनी में आई एक मॉडल मानवी राज ने लगाया है। मानवी ने कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
मानसी मॉडलिंग में खुद को तराशने और एक बेहतरीन मॉडल बनने के लिए रांची आई थी लेकिन उसे नहीं पता था कि आगे चलकर उसके साथ क्या होने वाला है। वह रांची में एक ग्रूमिंग संस्थान में शामिल हो गई। इस प्रतिष्ठान के मालिक तनवीर ने जब मानवी को देखा तो वह उसे बहुत पसंद आया। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। दोनों कई सालों तक रिलेशन में भी रहे।
तनवीर मानवी से शादी करना चाहता था इसके लिए उसने मानवी पर धर्मांतरण का दबाव बनाना शुरु कर दिया। तभी मानवी को पता चलता है कि जिस व्यक्ति को वह अपना दोस्त समझती थी, उसने उससे झूठ बोला है। दरअसल, प्रतिष्ठान के मालिक ने उसे अपना नाम यश बताया था। जबकि उनका असली नाम तनवीर अख्तर खान था।
जब मानसी को ये सब पता चला तो उसने भी उससे दोस्ती तोड़ दी। तनवीर को ये बात पसंद नहीं आई। तनवीर मानवी को उसकी कुछ अंतरंग तस्वीरों को लेकर ब्लैकमेल करने लगता है। इससे तंग आकर मानवी ने रांची शहर छोड़ दिया। वह मुंबई शिफ्ट हो गईं।