मई की पहली तारीख को कमर्शियल LPG गैस सिलेंडरों की कीमतों में कमी की गई है। कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम में 171.50 रुपए की कटौती की है। हालाँकि घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है
कटौती के बाद दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1856.50 रुपये का हो गया है। कोलकाता में इसका रेट 1960.50 रुपये, मुंबई में 1808.50 रुपये और चेन्नई में 2021.50 रुपये है। नए रेट तेल कम्पनियों ने अपनी वेबसाइट पर अपडेट कर दिए हैं।
बता दें कि एक अप्रैल 2023 को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी। तब गैस सिलेंडर करीब 92 रुपये सस्ता हुआ था, जबकि मार्च में वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के दाम 350 रुपये से अधिक बढ़ा दिए गए थे।
कंपनियां हर माह की पहली तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं।