अतीक हत्याकांड के बाद से चल रही राजनीतिक बयानबाजी के इस बीच महाराष्ट्र के बीड से ये पोस्टर लगाने का मामला सामने आने से विवाद और भी बढ़ गया है। महाराष्ट्र के बीड़ में अतीक अहमद और अशरफ़ के समर्थन में पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया है। इन पोस्टर्स में अतीक अहमद और अशरफ को शहीद बताया गया है। माफिया के समर्थन में लगे पोस्टर्स को लेकर इलाके में हंगामा मच गया है।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने होर्डिंग हटवा दिए हैं। आपत्तिजनक होर्डिंग किसने लगाए हैं, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। मामला बीड जिले के मजलगांव का है। इधर कस्बे के अंबेडकर चौक पर मंगलवार दोपहर लगे होर्डिंगस ने इलाके में सनसनी मचा दी। मुख्य चौक पर लगे इस होर्डिंग में दोनों भाइयों अतीक अहमद और अशरफ अहमद को शहीद बताते हुए कई आपत्तिजनक बातें लिखी हुई थीं। https://twitter.com/ASTHAKAUSHIIK/status/1648587674868158465?s=20

मामले में पुलिस ने दो FIR दर्ज कर 3 लोगों की गिरफ़्तारी भी की है। होर्डिंग्स के सामने आने के बाद से ही शहर में इसके बाद शहर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सड़क पर आ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई और होर्डिंग को तुरंत हटा दिया गया। लेकिन, तब तक यह बात कस्बे में फैल चुकी थी। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

शनिवार रात प्रयागराज के एक अस्पताल के बाहर अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की हत्या कर दी गई थी। दोनों पुलिस हिरासत में थे और मीडिया से बात कर रहे थे। वहीं तीनों हत्यारों ने कैमरे के सामने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस दोनों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाई थी आई, इसी दौरान तीन लोगों ने अशरफ और अतीक को शूट कर दिया था। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।