उमेश पाल अपहरण केस में अतीक अहमद समेत तीन आरोपी दोषी करार दिए गए हैं। वहीं सात आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। अब MP-MLA कोर्ट थोड़ी देर में सजा का एलान भी करेगा। इधर कोर्ट में दोषी करार दिए जाने के साथ ही माफिया अतीक अहमद और उसका भाई उस्मान भी रो दिया। 

इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस माफिया अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से लेकर यूपी पहुंची थी। अतीक को कल रातभर प्रयागराज की नैनी जेल में रखा गया था इसके बाद मंगलवार यानी आज उसे स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश किया गया। 

जानिए पूरा मामला-

पुलिस क्यों अतीक को यूपी लेकर आई हैं. इसके बारे में जानने के लिए आपको पूरे 17 साल पीछे जाकर 25 जनवरी साल 2005 को हुए ‘राजू पाल हत्याकांड’ के बारे में जानना होगा.

राजू पाल उस समय बहुजन समाज पार्टी के विधायक थे. 25 जनवरी के दिन दिनदहाड़े उन्हें प्रयागराज की सड़कों पर गोली मार दी गई थी. उमेश पाल, इस हत्याकांड के मुख्य गवाह थे. करीब एक साल बाद गवाही रोकने के लिए 28 फरवरी 2006 को उमेश पाल का अपहरण कर लिया गया.

समय आगे बढ़ा तो फिर एक दिन साल 2007 में उमेश पाल ने प्रयागराज के धूमनगंज थाने में अपहरण का केस दर्ज करवाया. उमेश पाल ने शिकायत में बताया था कि 28 फरवरी 2006 को अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ कुछ लोगों के साथ आया और अपहरण कर अपने दफ्तर ले गया. वहां जमकर मारपीट कर गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने लगा. इस मामले में पहले पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया था. 

उस समय यूपी में मायावती की सरकार बन गई थी. फिर जाँच आगे बढ़ी तो ‘उमेश पाल अपहरण मामले’ में कई लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ सहित कुल 11 लोगों को नामजद किया गया था.

17 साल बाद मिला इंसाफ़-

करीब 17 साल बाद 28 मार्च 2023 यानी आज इसी केस के सिलसिले में अतीक अहमद को स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट में व्यक्तिगत तौर पर पेश किया गया. उमेश पाल अपहरण केस में अब सभी आरोपियों को दोषी ठहराए जाने के बाद अब जल्द ही कोर्ट सजा का ऐलान कर सकता है.  

बता दें कि ये वहीं उमेश पाल हैं जिनको हाल ही में 24 फरवरी के दिन दिनदहाड़े गोलियों से इस तरह छाननी कर दिया था कि मौके पर ही मौत हो गई थी. अब उमेश पाल हत्याकांड पर कयास तो यहीं लगाये जा रहे हैं कि अतीक अहमद के इशारे पर ही उन्हें दिनदहाड़े गोलियों से छाननी कर दिया गया था ताकि वो कोर्ट में गवाही न दे सके. लेकिन जानकारी के मुताबिक, हत्या से एक दिन पहले ही उन्होंने कोर्ट में अपना बयान दर्ज करवा दिया था.  

फ़िलहाल, हत्यारे फरार तो वहीं उमेश पाल अब जिंदा नहीं हैं. लेकिन अब उन्हें इंसाफ मिलने की उम्मीद दिखाई दे रहीं हैं.