लोकसभा की कार्यवाही के दौराम एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो को लेकर यह कहा जा रहा है कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा एक अपशब्द का इस्तेमाल करते दिखाई दे रही हैं। अब इस वीडियो को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।
कहा जा रहा है कि महुआ मोइत्रा इस वीडियो सोशल में बीजेपी सांसदों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं। अब वीडियो शेयर कर लोग महुआ मोइत्रा को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। बीजेपी सांसदों द्वारा रोके जाने से नाराज महुआ मोइत्रा पर सदन की कार्यवाही के दौरान अपशब्दों के प्रयोग का आरोप है। भाजपा सांसदों ने इस पर हंगामा किया और माफी की मांग की।
महुआ मोइत्रा के इस बयान को भी रिकॉर्ड से हटाने को कहा गया है। इतना ही नहीं महुआ मोइत्रा पर कुर्सी के लिए शट-अप जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा कि महुआ मोइत्रा इतनी गुस्से में क्यों हैं कि आप असंसदीय भाषा का सहारा लेती हैं और सदन के पटल पर अन्य सांसदों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करती हैं। भाजपा सांसदों को उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाना चाहिए। उनका असभ्य होने का पुराना इतिहास रहा है।
एक यूजर @Rebornthelie ने लिखा कि संसद में उच्च स्तरीय गाली का संचार.. एक निर्वाचित सांसद के पारिवारिक माहौल को बताता है, इसमें सांसद का क्या दोष है? अभिषेक कश्यप नाम के एक यूजर ने लिखा कि धक्का-मुक्की के बाद अब संसद में भी जमकर गाली-गलौज हो रही है।
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि महुआ मोइत्रा इस तरह के बयान देती रहती हैं, पत्रकारों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करती हैं, भगवान के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करती हैं, TMC उन्हें सुरक्षा देती है। क्या अब संसद में इस्तेमाल की जाने वाली भाषा को लेकर टीएमसी महुआ मोइत्रा के खिलाफ कार्रवाई करेगी?