दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वे पिछले 7 दिन से सीबीआई की हिरासत में थे। विवादित शराब नीति में कथित घोटाले के मामले के चलते ये कार्रवाई की गई है।

सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उन्हें 20 मार्च तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सिसोदिया को अब तिहाड़ जेल ले जाया जाएगा।

सोमवार को CBI ने सिसोदिया को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की। CBI ने कहा कि हम अभी और पुलिस हिरासत नहीं मांग रहे हैं लेकिन भविष्य में इसकी मांग कर सकते हैं, क्योंकि आरोपी व्यक्ति का आचरण सही नहीं है। गवाहों को आशंका है कि उन्हें निशाना बनाया जा सकता है।

CBI ने कहा कि ये गवाहों को डरा रहे हैं और कार्यवाही को राजनीतिक रंग दे रहे हैं। CBI ने कहा कि कोर्ट द्वारा वारंट जारी करने के बाद ही हमने छापेमारी की थी। इस मामले में जो भी कार्रवाई हुई है, वह सब कोर्ट के संज्ञान में है। चिंता की बात ये है कि ऐसा क्यों दिखाया जा रहा है कि CBI अवैध काम कर रही है।