कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बजरंग बली का मुद्दा छाया हुआ है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान होना है। इससे पहले कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई बजरंग बली की शरण में पहुंचे। सीएम बोमई हुबली के हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करते नजर आए।
सीएम बोम्मई के अलावा शोभा करंदलाजे भी मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करते नज़र आई। डीके शिवकुमार भी हनुमान मंदिर पहुंचे हैं। इसके बाद चुनाव आयोग ने एक्शन लेते हुए कर्नाटक में VHP के हनुमान चालीसा के पाठ पर रोक लगा दी है। EC के अधिकारियों ने मौके पर जाकर लोगों को हनुमान चालीसा का पाठ करने रोक दिया है। इस दौरान VHP और EC के अधिकारियों के बीच काफी झड़प भी हुई।
गौरतलब है कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जब नेताओं ने EC की इस कार्वाई का विरोध किया और कहा, कि ये कोई चुनाव प्रचार तो नहीं है, इसको आप क्यों रोक रहे हैं, तो EC ने इसके जवाब में कहा कि हनुमान चालीसा के पाठ को चुनाव प्रचार के तहत ही माना जाएगा। इसीलिए कर्नाटक में होने वाले हनुमान चालीसा के पाठ पर बैन लगा दिया गया है। EC ने इस पर कड़ा विरोध जताया कि आप इस तरह से किसी भी तरह का प्रचार नहीं कर सकते।