भारत के पहलवान बृजभूषण शरण सिंह पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। अपने विरोध को और बढ़ाने के लिए पहलवानों ने अपने पदक गंगा में विसर्जित करने की योजना भी बनाई थी।

इसी दौरान जब पहलवानों को लेकर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी से पत्रकारों ने सवाल-जवाब किए तो वे तेज़-तेज़ चलकर वहां से भाग निकलीं। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी के तेज गति से चलने और मीडिया के सवालों से भागने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

वायरल वीडियो के बाद कांग्रेस ने अब इसे लेकर मीनाक्षी लेखी पर जमकर निशाना साधा है। आम आदमी पार्टी ने भी उन्हें "बेशर्म मंत्री" कहा। पार्टी के आधिकारिक हैंडल से वीडियो ट्वीट किया गया और लिखा गया, 'पहलवानों के बारे में सवाल सुनकर बेशर्म मंत्री मीनाक्षी लेखी भाग गईं।'

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी मीनाक्षी लेखी पर निशाना साधते हुए कहा, "मैडम मंत्री, सत्ता पर काबिज महिला पहलवानों के बारे में पूछे जाने पर #उसेनबोल्ट से भी तेज दौड़ती हैं। शायद इसलिए कोई भी केंद्रीय मंत्री पहलवानों के यौन शोषण के खिलाफ कुछ नहीं कर सकता है।"