प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी तीन जुलाई के बाद कोई बड़ा फैसला करने वाले हैं इसे लेकर दिल्ली से भाजपा शासित राज्यों तक खासी हलचल है। इस बीच आज वे अचानक दिल्ली मेट्रो से सफर पर निकल पड़े। उन्होंने आम लोगं से मुलाकातें भी कीं। दरअसल उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में जाना था। लिहाजा वे अपने सरकारी आवास के करीब के लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन सुबह 11 बजे पहुंचे। यहां उन्होंने टिकट काउंटर से टोकन लिया और उसके बाद वे प्लेटफॉर्म पहुंचे। मेट्रो में यात्रियों के साथ बातचीत भी की। गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय की स्थापना 1 मई 1922 को हुई थी। इसमें 86 विभाग, 90 कॉलेज, 6 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स हैं। 

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री की सिक्योरिटी में हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए। मोदी यहां 3 बिल्डिंग्स की वर्चुअल नींव भी रख रहे हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों ने कार्यक्रम के लिए गाइडलाइन भी जारी की स्टूडेंट्स से काले कपड़े पहनकर न आने के लिए कहा गया। क्या होने वाला है......2024 लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के स्तर पर काफी कुछ बदलने की आहट सुनी जाने लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 जुलाई को मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं। इस बीच अटकलें जोरों पर हैं कि मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया जा सकता है।

केंद्र से लेकर राज्यों तक भाजपा संगठन में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में यह समझने की कोशिश चल रही हैं कि मोदी कौन सा बड़ा फैसला लेने वाले हैं। माना जा रहा है कि 2024 के आम चुनाव में जाने से पहले भाजपा, एनडीए और सरकार के स्तर पर अहम बदलाव के अपने मायने हैं। कई राज्यों में चुनाव भी होने हैं और कुछ राज्यों से सरकार में प्रतिनिधित्व ज्यादा तो कुछ से कम है। ऐसे में क्या यह सरकार अपने कार्यकाल का आखिरी फेरबदल करने जा रही है?