प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भोपाल समेत देशभर के 71206 युवाओं को वर्चुअली अपॉइंटमेंट लेटर बांटे। इन युवाओं की भर्ती केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के विभिन्न विभागों में की गई है। मोदी कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े | देशभर में 45 जगह रोजगार मेले आयोजित हुए। भोपाल के समन्वय भवन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल रहे। इस दौरान मप्र के 241 युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर दिए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकारी नौकरियों के फॉर्म में डॉक्यूमेंट्स को सेल्फ अटेस्ट करना भी पर्याप्त होता है। पहले तो लाइन में लगने, अटेस्ट कराने के बाद डाक से आवेदन भेजा जाता था। आज आवेदन से लेकर नतीजे आने तक की पूरी प्रकिया ऑनलाइन हो गई है। 

ग्रुप  भर्ती के लिए इंटरव्यू भी खत्म हो गए हैं। इन सारे प्रयासों से भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद खत्म हुआ है। सिंधिया ने कहा आज जिन्हें नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं, उनसे कहना चाहता हूं कि ये याद रखना कि दिन की मेहनत के बाद जब हम सोने जाते हैं, तो अपनी आत्मा को साफ रखना।