नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी ने शोपियां, कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा सहित जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। जांच एजेंसी का यह एक्शन टेरर फंडिंग मामले में है। छापे के दौरान पुलवामा से एक पत्रकार को भी हिरासत में ले लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक एनआईए के इस सूचना पर कार्रवाई की है कि आतंकी पाकिस्तान में बैठे आकाओं के इशारे पर काम करते हैं और नकली नाम रखकर कई संगठनों का संचालन कर रहे हैं। इनकी नजर किसी बड़ी आतंकी गतिविधि को अंजाम देने पर थी।
तीनों ही जम्मू-कश्मीर में साइबर स्पेस का इस्तेमाल कर हमले करने, अल्पसंख्यकों, सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने और सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने जैसे अपराधों में शामिल हैं। एनआईए की टीम ने पत्रकार सरताज अल्ताफ भट को हिरासत में लिया और पुलिस स्टेशन के लिए रवाना हो गई। पुलवामा के निलूरा में रहने वाले अल्ताफ ग्रोइंग कश्मीर के लिए काम करते हैं।