बिपरजॉय तूफान के देर रात जखौ तट से टकराने के बाद गुजरात में भारी नुकसान हुआ है। इसका नजारा आज सुबह दिखा व असर कच्छ-सौराष्ट्र 8 जिलों में रहा। यह अपने पीछे भारी तबाही छेड़ हो गया। जगह-जगह पेड़ और खंभे गिर गए। तूफान के कारण भावनगर में 2 लोगों की मौत हुई। 22 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अब यह तूफान राजस्थान की तरफ बढ़ रहा हैं। हालांकि इसका असर अभी गुजरात में भी बना हुआ है। कच्छ में मांडवी, नलिया, नारायण सरोवर, जाखी बंदर, मुंद्रा और गांधीधाम, अहमदाबाद समेत पूरे राज्य में तेज बारिश हो रही है। 90 से 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। पूरे मांडवी में 18 घंटे से बिजली नहीं है। इससे लोग परेशान हैं। पिछले 24 घंटों में कच्छ में 2 से 7 इंच बारिश हुई है।
मंडावी में तूफान में सैकड़ों पेड़ गिर गए। इसके चलते हाईवे जाम हो गया। इतना ही नहीं भारी बारिश के चलते मंडावी के कई इलाकों में पानी भर गया। ऐसे में एनडीआरफ की टीमें रेस्क्यू में जुट गई हैं। मंडावी में आजतक की पहल पर एनडीआरफ की टीम लोगों को बचाने पहुंची। फान के लैंडफॉल के बाद मांडवी में पूरी तरह से बिजली गुल हो गई। तेज हवाओं के चलते बिजली के खंभे उखड़ गए। जखाऊ मांडवी रोड पर भी कई पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की। उन्होंने तूफान से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली।
मध्यप्रदेश में भी तेज बारिश के आसार
गुजरात समेत देश के कई हिस्सों में खतरनाक हो चुका तूफान 'बिपरजॉय' मध्यप्रदेश समेत कुछ अन्य राज्यों में भी असर दिखा सकता है। कल रात भी भोपाल में हवा और हल्की बारिश का दौर आया था। अब 18-19 जून को राजस्थान से सटे ग्वालियर-चंबल में तेज बारिश के आसार बन गये हैं। हवा की रफ्तार 50 किमी से ज्यादा रहेगी। मौसम विभाग ने तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे पहले भी प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां जारी रहेगी। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन बड़े हिस्से में दिन-रात में तेज गर्मी का असर देखने को मिलेगा। 19 जून या इससे पहले तूफान से संबंधित लो प्रेशर एरिया का सेंटर नॉर्थ ईस्ट राजस्थान के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात और महाराष्ट्र समेत 9 राज्यों पर महातूफान का असर है। हालांकि आज गुजरात में इसकी तीव्रता कुछ कम हुई है। ये 9 राज्य लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और राजस्थान (पश्चिमी) हैं।