हाल ही में CBSE की सामाजिक विज्ञान  की पाठ्यपुस्तकों में कई बड़े बदलाव के बाद अब 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम के पैटर्न में भी बदलाव हो सकते हैं। नई राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा तैयार करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त एक विशेषज्ञ पैनल 12वीं कक्षा के लिए साल में दो बार बोर्ड परीक्षा और सेमेस्टर प्रणाली की सिफारिश कर सकता है।

इसके साथ ही छात्रों को साइंस और आर्ट्स को मिलाकर एक मिक्सड कोर्स बनाने की सिफारिश करने की संभावना है ताकि स्कूल बोर्डों में कक्षा 11 और 12 में कला, वाणिज्य और विज्ञान को अलग करने वाली दीवार को मिटाया जा सके।

बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष के कस्तूरीरंगन के तहत 12 सदस्यीय संचालन समिति द्वारा तैयार की जा रही सिफारिशों को अपनाने के बाद कक्षा 9 और 10 की संरचना में भी एक बड़ा बदलाव होगा, जिसमें छात्रों को आठ पेपर पास करने होंगे। 

वर्तमान में, CBSE सहित अधिकांश बोर्डों के छात्रों को कक्षा 10 में कम से कम पांच विषयों को पास करना होता है। पैनल के 12वीं कक्षा के लिए साल में दो बार बोर्ड एग्जाम और कक्षा 10 के छात्रों के लिए एक बार ही बोर्ड एग्जाम का सुझाव दे सकता है।