देश भर में कोरोना के बढ़ते खौफ के बीच अब राहत की खबर आने लगी है। भारत में नए मामलों में अब कमी आ रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के सात हजार 633 नए मामले सामने आए हैं। यह लगातार चौथा दिन है जब देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज़ की गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटों में संक्रमण से 11 लोगों की मौत हुई है। वाहन अब एक्टिव केस का आंकड़ा 61 हजार 233 हो गया है। रविवार को 9 हजार 111 नए संक्रमित आए थे, जबकि 27 लोगों की मौत हुई थी। वहीं शनिवार को 10,093 और शुक्रवार को 10,753 नए केस दर्ज किए गए थे।
देश में अब तक कोरोना से प्रभावित लोगों की कुल संख्या 4,48,34,859 हो गई है। वहीं, इससे मरने वालों की संख्या 5 लाख 31 हजार 152 हो गई है। सबसे ज्यादा चार मौतें दिल्ली में हुई हैं। वहीं, हरियाणा, कर्नाटक और पंजाब में एक-एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। केरल में मरने वालों की संख्या में चार मौतें और जुड़ गईं।
देश में फिलहाल रोजाना संक्रमण दर 0.14 फीसदी है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की दर 98.68 फीसदी है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,42,42,474 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।