हेलिकॉप्टर में सवार होते समय उसके पिछले प्रोपेलर से टकराने से एक उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के एक अधिकारी की मौत हो गई है। इस घटना के बाद केदारनाथ में मातम पसर गया है। घटना रविवार दोपहर की है। 

केदारनाथ धाम के लिए 25 अप्रैल से हेली सेवा शुरू होने वाली है। जिसके लिए डीजीसीए की टीम ने निरीक्षण पर आई थी। युकाडा अधिकारी अमित सैनी अपने तीन अन्य साथियों के साथ हेली सेवा का निरीक्षण करने केदारनाथ गए थे, केदारनाथ में हेलीकॉप्टर में सवार होने के दौरान वह हेलीकॉप्टर के पिछले हिस्से में से टकरा गए, जहां पिछला पंखा लगने से उनकी मौत हो गई। उनका सिर कट गया था, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। https://twitter.com/NewsHawkers/status/1650406892307456000?s=20

घटना किसकी लापरवाही की वजह से हुई है, ये तो जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। वैसे प्रथम दृष्टया अधिकारी का हेलीकॉप्टर पीछे की ओर जाना इस हादसे का कारण बताया जा रहा है।बताया गया कि यह हेलीकॉप्टर क्रिस्टल एविएशन कंपनी का है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी तरह की जांच के लिए प्रशासन की ओर से कोई नोटिस नहीं दिया गया है।