कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लन्दन में दिए गए बयानों पर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने देश को बदनाम कर रहे हैं।
जेपी नड्डा ने कहा कि पकिस्तान और कांग्रेस की भाषा भी एक जैसे ही है, और इस देश की जनता जनता कांग्रेस के इन मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। राहुल गांधी को इस पाप के लिए देश से माफ़ मांगनी होगी।
बीजेपी चीफ ने कहा कि देश एक ओर भारत के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है और जी-20 की बैठकें हो रही हैं, राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश और संसद का अपमान कर रहे हैं, मैं उनसे इसके पीछे उनकी मंशा जानना चाहता हूं?
उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी का एक निर्वाचित बहुमत वाली सरकार के खिलाफ देशविरोधी बातें कहना भारत के 130 करोड़ भारतीयों का अपमान है। उन्होंने कहा, विदेशी धरती पर राहुल गांधी का ये कहना कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है और इस पर यूरोप-अमेरिका को हस्तक्षेप करना चाहिए, भारत जैसे देश के लिए इससे अधिक शर्मनाक बात क्या हो सकती है।