पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पाकिस्तान रेंजर्स ने इमरान को कोर्ट रूम से ही गिरफ्तार किया। पाक रेंजर्स ने कोर्ट रूम में शीशे तोड़े, फिर इमरान को धक्का देकर कार में बिठाया।
इमरान की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब उसने हाल ही में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर पर गंभीर आरोप लगाए थे।
इमरान ने आरोप लगाया कि मेजर जनरल फैसल नसीर उन्हें मारने की कोशिश कर रहे हैं। इमरान के इस बयान पर पाकिस्ताोनी सेना ने लगाई फटकार लगाई है।
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक इमरान को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर रेंजर्स ने गिरफ्तार किया है। इमरान खान यहां अपने खिलाफ दर्ज कई मामलों में जमानत लेने आए थे।

पाकिस्तान के इस्लामाबाद हाई कोर्ट से इमरान की गिरफ्तारी की तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान रेंजर्स पूर्व पीएम को धक्का देकर कार में बिठाते नजर आ रहे हैं।
देखें इमरान खान के वकील का वीडियो-
इस वीडियो में इमरान खान के वकील का कहना है कि पूर्व पीएम इमरान खान का गिरफ्तारी वारंट NAB रावलपिंडी ने 1 मई को जारी किया था और पाक रेंजर्स ने उन्हें आज इस्लामाबाद में गिरफ्तार कर लिया है।
https://twitter.com/Nazim_Khan/status/1655881281518080000?s=20
यह वीडियो इमरान खान की पार्टी पीटीआई के ट्विटर हैंडल से जारी किया गया है। पार्टी का दावा है कि कोर्ट परिसर के अंदर इमरान खान के वकील बुरी तरह जख्मी हो गए।