चाहे बॉलीवुड हो या फिर आम जिंदगी जब भी कोई नेता, अभिनेता या किसी भी सेलिब्रिटी को साथ में देखा जाता है, तो बस फिर क्या लोग उनका नाम आपस में जोड़ कोई न कोई कनेक्शन तलाशने लगते हैं। वैसे भी राजनीति और बॉलीवुड का चोली दामन का सा साथ रहा है। ये का रिश्ता कोई नया नहीं है। नेताओं और अभिनेताओं के प्यार-मोहब्बत के किस्से आए दिनों सुने जाते रहे हैं।
राजनीति और बॉलीवुड के गलियारों से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को कल शाम माया नगरी मुंबई में आम आदमी पार्टी के मशहूर नेता और पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ स्पॉट किया गया।
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा एक साथ स्पॉट हुए हैं। दोनों को एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। दोनों को एक साथ देखने के बाद लोग कयास लगाने लगे हैं, कि कहीं दोनों के बीच कुछ चल तो नहीं रहा। दोनों साथ में कूल लुक में नजर आ रहे हैं। दोनों ने ही केजुअल व्हाइट शर्ट पहनी हुई थी।
इस फोटो को देखने के बाद उनके फैंस भी पूछने लगे हैं कि क्या ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के रिलेशन को लेकर फिलहाल कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। इस साल जनवरी में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को एक साथ 'इंडिया यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स' से नवाजा गया। यह पहली बार है कि भारत में किसी को यह सम्मान मिला है।
इस सम्मान का आयोजन भारत में ब्रिटिश काउंसिल और ब्रिटेन के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विभाग (DIT) के सहयोग से राष्ट्रीय भारतीय छात्र और पूर्व छात्र संघ (NISAU) द्वारा किया गया था। इस आयोजन का उद्देश्य ब्रिटिश विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के लिए था। खास बात यह है कि यहां भारतीय छात्रों की उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए जश्न मनाया गया।
बता दें कि 15 साल पहले परिणीति चोपड़ा यूके के मैनचेस्टर स्कूल की छात्रा थीं। राघव चड्ढा की एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है। परिणीति और राघव दोनों ही अपनी स्टडीज में अच्छे रहा हैं। इतना ही नहीं दोनों अपनी-अपनी कक्षाओं में अव्वल भी रहे थे। ऐसा भी हो सकता है कि दोनों की आपस में अच्छी फ्रेंडशिप हो। बात करें रिलेशनशिप स्टेटस की तो परिणीति और राघव दोनों ही सिंगल है।