पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमते एक बड़ी समस्या बनती जा रही हैं। लेकिन जल्द ही पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से छुटकारा मिल सकता है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों के लिए बड़ी खबर आई है। केंद्र सरकार एक ऐसी योजना लेकर आई है जिससे पेट्रोल के दाम 15 रुपये प्रति लीटर तक हो सकते हैं।
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसका फार्मूला बताया है। राजस्थान के प्रतापगढ़ में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अब सभी गाड़ियां इथेनॉल से चलेंगी। 60% इथेनॉल और 40% बिजली, अगर हम इसका हिसाब लगाएं तो पेट्रोल की कीमत 15 रुपये प्रति लीटर होगी।
नितिन गडकरी ने आगे कहा कि इससे जनता का भला होगा, किसान ऊर्जादाता बनेगा। अब किसान सिर्फ अन्नदाता ही नहीं बल्कि ऊर्जा प्रदाता भी बनेगा। यही हमारी सरकार की सोच है।
उन्होंने कहा कि इस तकनीक से न सिर्फ देश में प्रदूषण कम होगा, बल्कि हम आयात के बोझ से भी बच सकेंगे। उन्होंने कहा कि अब 16 लाख करोड़ रुपये का तेल आयात किया जाता है और अब यह पैसा किसानों के घर जाएगा। इससे गांव समृद्ध और खुशहाल होंगे और किसानों के बेटों को रोजगार मिलेगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फ्लैक्स ऑयल गैसोलीन और इथेनॉल के मिश्रण से बना एक वैकल्पिक तेल है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि फ्लेक्स इंजन एक से अधिक प्रकार के ईंधन पर चल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल ने पानीपत में पराली से एक लाख टन बायो-एथेनॉल और 150 टन बायो-बिटुमिन का उत्पादन शुरू कर दिया हैष। उन्होंने कहा कि इथेनॉल देश में प्रमुख ईंधन विकल्प बनने जा रहा है।