सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह की एक फोटो वायरल है जिसमें दोनों को एक ही छाते के नीचे एक साथ चलते हुए देखा जा सकता है। फोटो वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर तरह-तरह के कमेंट करना भी शुरु कर दिया है।
 
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों अपने अंतिम पड़ाव पर है और इस समय जम्मू-कश्मीर से गुज़र रही है। दोनों दिग्गज कांग्रेसी नेताओं की ये तस्वीर उसी दौरान की है। तस्वीर में जयराम रमेश छाता लेकर चल रहे हैं और दिग्विजय सिंह भी छतरी के भीतर दिखाई दे रहे हैं।

दिग्विजय सिंह को वैसे भी उनके बेबाक बयानों के लिए जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सवाल उठाए थे जिसके बाद वे पार्टी में अलग-थलग दिखाई दिए थे।  इस फोटो को लेकर अब कहा जा रहा है, कि लोग किसी मुगालते में न रहें कि दिग्विजय अलग-थलग पड़ गए हैं। 

आप भी जानिए इस वायरल तस्वीर पर आये क्या-क्या कमेंट 

  • ये दोनों की निजी यात्रा है कॉंग्रेस पार्टी का कोई इससे लेना देना नहीं है।
  • मैं अकेला ही चला था कांग्रेस को डुबाने के लिए …. चाटुकार मिलते गए और कारवाँ बनता गया। 
  • मेरी छतरी के नीचे आ जाओ क्यूँ भीगे 'राजा' खड़ा खड़ा। 
  • Humpty Dumpty in the umbrella.
  • देख रहा है न बिनोद , सुब हूँ दोनों की ही बातें कर रह हैं। 
  • चोर-चोर मौसेरे भाई
  • बुढ़ापा खराब कर रखा है मैडम के लड़के ने
  •  

गौरतलब है कि अब तक यह कहा जा रहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम पड़ाव पर कांग्रेस का खासा नुकसान कर दिया है। दिग्विजय सिंह के बयान के तत्काल बाद जयराम रमेश ने ही ट्वीट कर इस बयान से कांग्रेस को अलग बता दिया था। जयराम रमेश ने कहा था कि यह बयान दिग्विजय सिंह का निजी बयान है पार्टी इस बयान से सहमत नहीं है। दूसरे दिन राहुल गांधी ने भी जयराम रमेश की बातों को दोहराते हुए दिग्विजय सिंह के बयान से किनारा कर लिया था।