प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर-लखनऊ वंदेभारत को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई। इसी के साथ अब वंदेभारत ट्रेनों की संख्या लगभग 50 हो गई है।
गोरखपुर-लखनऊ वंदेभारत गोरखपुर से चलकर 10:20 पर लखनऊ पहुंचेगी और शाम को 7:15 से लखनऊ से वापस गोरखपुर आएगी। रेलवे बोर्ड, गोरखपुर के अध्यक्ष एवं CEO अनिल कुमार लाहोटी ने बताया कि हमारे इस मार्ग में जो सबसे तेज़ ट्रेन है उसकी तुलना में लगभग 2 घंटे की बचत करेगी। यह ट्रेन सुबह 6:05 पर गोरखपुर से चलकर 10:20 पर लखनऊ पहुंचेगी और शाम को 7:15 से लखनऊ से वापस गोरखपुर आएगी। इन दोनों ट्रेन को मिलाकर हमारे देश में करीब 50 वंदे भारत ट्रेन हो इनमें से कुछ मार्ग तेज़ हैं और कुछ धीमे हैं।
वंदे भारत नई दिल्ली से वाराणसी तक चलने वाली देश की पहली सेमी-स्पीड ट्रेन थी। इसे 15 फरवरी 2019 को लॉन्च किया गया था। इसके बाद 3 अक्टूबर 2019 को एक और ट्रेन शुरू हुई जो दिल्ली से कटरा तक जाती है।
गांधी नगर से मुंबई सेंट्रल तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन 30 सितंबर 2022 को शुरू हुई। अंडोरा से नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन 13 अक्टूबर 2022 को शुरू हुई। इसके बाद चेन्नई से मैसूर, नागपुर से बिलासपुर और हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई। नए साल के तोहफे के तौर पर 15 मई
2023 को सिकंदराबाद से विशाखापत्तनम तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की गई।
इसके बाद 10 फरवरी 2023 को मुंबई से सोलापुर और मुंबई से साईनगर शिरडी तक दो वंदे भारत ट्रेनें चलने लगीं। भोपाल से दिल्ली, सिकंदराबाद से तिरुपति, चेन्नई से कोयंबटूर, दिल्ली से अजमेर, कासरगोड से तिरुवनंतपुरम तक वंदे भारत ट्रेनें अप्रैल 2023 में शुरू हुईं। वंदे भारत ट्रेन 18 मई 2023 को पुरी और हावड़ा के बीच शुरू हुई। हाल ही में इंदौर से जबलपुर और भोपाल से जबलपुर वंदेभारत ट्रेंनें भी लॉन्च की गई हैं।