प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनाव प्रचार करने के लिए कर्नाटक पहुंचे हैं। कर्नाटक में सभी राजनीतिक दल सत्ता में काबिज होने के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा रहे हैं। BJP भी यहां कोई लूप होल नहीं छोड़ना चाहती है। इसी के चलते यहां पर पीएम मोदी BJP के कार्यकर्ताओं और वोटरों से रूबरू हुए।
पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा हमने गवर्नेंस के हर क्षेत्र में स्केल, स्पीड, सोच और अप्रोच में अमूल-चूल बदलाव किया है। पीएम मोदी ने कहा 60 सालों में AIIMS की संख्या 1 से बढ़कर 7 हुई लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद सिर्फ 9 वर्षों में हमने देश में AIIMS की संख्या को तीन गुना बढ़ा दिया। ये ताकत है डबल इंजन सरकार की। अब देश में 20 AIIMS हैं और 3 AIIMS पर काम चल रहा है।
जब भाजपा को सेवा को मौका मिलता है तो विकास की स्पीड और स्केल दोनों बढ़ जाती है। 2014 से पहले की योजनाओं में एक घर बनने में 300 दिन लगते थे, हमारी योजना में 100 दिन से भी कम समय में घर बन रहे हैं। पहले घर का आकार 20 वर्ग मीटर होता था, अब घर का आकार 25 वर्ग मीटर होता है। https://twitter.com/narendramodi/status/1651440936411451392?s=20
पहले की योजना में एक घर को 70-75 हजार रुपये की मदद दी जाती थी, आज ये मदद 1 लाख 30 हजार रुपये कर दी गई है। इससे भी बड़ी बात ये है कि अब पैसे सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में भेजे जाते हैं, कोई बिचौलिया नहीं होता है।
आगे बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा बीते 9 वर्षों में देश का अनुभव रहा है कि जहां-जहां भाजपा की डबल इंजन सरकार है वहां-वहां गरीब कल्याण योजनाएं तेजी से जमीन पर उतरी हैं। जिन राज्यों में भाजपा सरकार नहीं है वहां वह कोशिश करते हैं कि केंद्र सरकार की कोई भी योजना सफल न हो।
कुछ लोग तो योजना से जुड़ते ही नहीं है और कुछ राज्य ऐसे हैं जो योजना का नाम बदल देते हैं। भाजपा और दूसरी पार्टियों में सबसे बड़ा फर्क अप्रोच का है। भाजपा आने वाले 25 वर्षों में विकसित भारत के रोड मैप पर काम कर रहा है। हमारे विरोधियों का एजेंडा है सत्ता हथियाना और हमारा एजेंडा है 25 वर्षों में देश को विकसित बनाना, गरीबी से मुक्त बनाना।
दुनिया के अनेक देश कोरोना से लड़ने में पस्त हो गए लेकिन भारत ने सफलता से कोरोना से लड़ाई लडी है। आज देश गरीबी से लड़ रहा है। आज देश इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड निवेश कर रहा है।