कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार (27 अप्रैल) को कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। “उन्होंने कहा- मोदी जहरीले सांप की तरह हैं। जहर समझो या न मानो, चखोगे तो मर जाओगे।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा-आप सोच रहे होंगे कि क्या वाकई ये जहर है? मोदी एक अच्छे इंसान हैं, हम देखेंगे कि उन्होंने क्या किया है। इसे चाटते ही आप पूरी तरह सो जाएंगे। 

बीजेपी ने उनके बयान की निंदा की है।हालांकि कुछ समय बाद इस बयान पर विवाद हुआ तो उनका स्पष्टीकरण भी आया। उन्होंने कहा- मैंने उनके (पीएम मोदी) बारे में ऐसा नहीं कहा। मैं व्यक्तिगत बयान नहीं देता। मेरे कहने का मतलब यह है कि इनकी विचारधारा सांप की तरह है, चाटने की कोशिश करो तो मौत निश्चित है।                                                                           https://twitter.com/SosouthOfficial/status/1651546233121513472?s=20

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि उनके बयान से कांग्रेस की हताशा जाहिर है। उन्होंने खड़गे के वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा- अब कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पीएम मोदी को 'जहरीला सांप' कहा... इसकी शुरुआत सोनिया गांधी के 'मौत के सौदागर' से हुई... और हम जानते हैं कि इसका अंत कैसे हुआ। कांग्रेस लगातार गर्त में जा रही है। यह हताशा दिखाती है कि कांग्रेस कर्नाटक में जमीन खो रही है और इसे जानती है।

कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। यहां 10 मई को वोटिंग होगी, जबकि नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे।