कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले सियासत के ज़हरीले बोल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर विवाद के ठीक बाद भाजपा के एक विधायक का भी बेतुका बयान सामने आया है। बीजेपी विधायक ने सोनिया गांधी को विषकन्या कह डाला है।
बीजेपी विधायक बसाना गौड़ा ने कोप्पल में एक जनसभा के दौरान सोनिया गांधी को 'विषकन्या' कहा। बसाना गौड़ा ने कहा-अब वह (खड़गे) उनकी (पीएम मोदी) तुलना कोबरा सांप से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वह जहर उगलेंगे लेकिन जिस पार्टी में आप (खड़गे) नाच रहे हैं, क्या सोनिया गांधी विष कन्या है? सोनिया ने चीन और पाकिस्तान के साथ उनके एजेंट के रूप में काम किया। https://twitter.com/MoneycontrolH/status/1651870213325848576?s=20
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया था और उन्हें जहरीला सांप बताया था। हालांकि, बाद में खड़गे ने इस पर सफाई भी दी थी।
कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। सभी पार्टियां सत्ता में आने के लिए अपनी-अपनी तरफ से पुरजोर कोशिशें कर रही हैं। इस बीच नेताओं की बयानबाजी का सिलसिला भी शुरु हो गया है।