राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई 30 MKI फाइटर जेट में 30 मिनट की सॉर्टी की। सुखोई जेट ने सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर टेक ऑफ किया। और 11 बजकर 38 मिनट पर लैंड किया। एयरफोर्स ने जानकारी दी कि एयरक्राफ्ट को 106 स्क्वाड्रन कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार ने उड़ाया।

उड़ान से पहले उन्हें एयरक्राफ्ट व भारतीय वायुसेना की ऑपरेशनल क्षमता के बारे में बताया गया। वायुसेना की तैयारियों पर अपनी तरफ से मुर्मु संतोष जताया। मुर्मू से पहले देश की 12वीं राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने 2009 में सुखोई में उड़ान भरी थी। सुखोई में उड़ान भरकर प्रतिभा पाटिल ने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए थे।